लेटेस्ट न्यूज़ के लिए यहाँ सर्च करे !

ADS

ताजा अपडेट

4/sgrid/recent

सऊदी अरब में हज यात्रियों पर कहर बनकर टूटी गर्मी, अब तक 900 की मौत, मक्का का सबसे बड़ा मुर्दाघर लाशों से भरा..

हज पर जाना हर उस मुस्लिम के लिए जरूरी है जो समर्थ है। हज 2024 के दौरान दुनिया भर से लाखों मुस्लिम सऊदी अरब पहुंचे। लेकिन भीषण गर्मी के कारण यहां सैकड़ों लोगों की मौत हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक 900 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। इससे सऊदी सरकार दुनिया भर में गिर गई है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि लोग अपने प्रियजनों के शवों को लेने की कोशिश कर रहे हैं। सऊदी अरब ने हज के दौरान गर्मी के कारण मरने वालों की संख्या के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है न ही मौतों की वजह बताई है। हालांकि, मक्का के निकट अल-मुआइसम में आपातकालीन परिसर में सैकड़ों लोग अपने परिवार के लापता सदस्यों के बारे में जानकारी प्राप्त करने की कोशिश में कतार में खड़े रहे।
आपको बताते चले की सऊदी अरब में पड़ रही भीषण गर्मी जानलेवा हो गई है। दो अरब राजनयिकों ने बताया कि गर्मी के चलते कम से कम 900 से ज्यादा तीर्थयात्रियों की मौत हुई है। मिस्र के सबसे ज्यादा 600 तीर्थयात्रियों की मौत हुई है। इसमें से सिवाय एक को छोड़कर सभी गर्मी के चलते मारे गए हैं। सोमवार को इस्लाम के सबसे पवित्र शहर मक्का में तापमान 51.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

Top Post Ad

Below Post Ad