लेटेस्ट न्यूज़ के लिए यहाँ सर्च करे !

ADS

ताजा अपडेट

4/sgrid/recent

29 OBC, 28 जनरल, 10 SC, 5 ST, 7 महिलाएं मोदी कैबिनेट में शामिल ..

नरेंद्र मोदी लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए 9 जून को प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। सफेद कुर्ता और चूड़ीदार पायजामा व नीली जैकेट पहने 73 वर्षीय मोदी ने ईश्वर के नाम पर शपथ ली। जवाहरलाल नेहरू के बाद मोदी लगातार तीसरी बार पीएम बनने वाले देश के दूसरे प्रधानमंत्री बन गए हैं। मोदी के साथ-साथ 71 और सांसदों ने मंत्री पद की शपथ ली है। इसमें से 30 ने कैबिनेट मंत्री, 5 स्वतंत्र प्रभार और 36 ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली है। पीएम के अलावा 60 मंत्री भाजपा और 11 अन्य दलों के हैं।
7 महिलाएं मोदी मंत्रिमंडल में बनीं मंत्री मोदी सरकार 3.0 में हर वर्ग का खास ख्याल रखा गया है। हर वर्ग को साधकर सोशल इंजीनियरिंग को मोदी ने भरपूर साधने की कोशिश की है। कोई भी वर्ग नाराज न हो जाए, इसका विशेष धयान रखा गया है। मोदी सरकार 3.0 में ओबीसी वर्ग से 29 मंत्री बनाए गए हैं। वहीं सामान्य वर्ग से 28 और अनुसूचित जाति से 10 और अनुसूचित जनजाति से 5 सांसदों को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। साथ ही सात महिलाओं समेत 33 नए चेहरे को इस बार मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।
Modi Cabinet की आज शाम होगी पहली बैठक, Modi 3.0 में 33 नए चेहरे को मिला है मौका मोदी 3.0 सरकार में ओबीसी से 27 और एसईबीसी (अत्यंत पिछड़ा वर्ग) से दो, कुल 29 मंत्री इस वर्ग से बनाए गए हैं। गौरतलब है कि एसईबीसी, ओबीसी का ही एक उपवर्ग होता है। ओबीसी-ईबीसी के बाद सामान्य वर्ग का नंबर आता है। बीजेपी का कोर वोटर माने जाने वाले सामान्य वर्ग से 28, अनुसूचित जाति (एससी) से 10 और अनुसूचित जनजाति वर्ग से मोदी सरकार में पांच मंत्री बनाए गए हैं. एक मंत्री इसाई समुदाय से भी बनाया गया है।
मोदी मंत्रिमंडल में कौन-कौन बना कैबिनेट मंत्री, किसे मिला राज्यमंत्री का दर्जा, देखें पूरी लिस्ट 1. नरेन्द्र दामोदर दास मोदी, प्रधानमंत्री कैबिनेट मंत्री- 2. राजनाथ सिंह, मंत्री 3. अमित अनिल चन्द्र शाह, मंत्री 4. नितिन रमेश गडकरी, मंत्री 5. जगत प्रकाश नड्डा, मंत्री 6. शिवराज सिंह चौहान, मंत्री 7. निर्मला सीतारमन, मंत्री 8. डॉ. सुब्रमण्यम जयशंकर, मंत्री 9. मनोहर लाल (खट्टर), मंत्री 10. एचडी कुमार स्वामी, मंत्री 11. पीयूष वेदप्रकाश गोयल, मंत्री 12. धर्मेन्द्र प्रधान, मंत्री 13. जीतनराम मांझी,मंत्री 14. राजीव रंजन सिंह ललन सिंह, मंत्री 15. सर्वानंद सोनोवाल,मंत्री 16. डॉ.वीरेंद्र कुमार खटीक,मंत्री- टीकमगढ़, मध्यप्रदेश 17.के.राममोहन नायडू- TDP, मंत्री, श्रीकाकुलम 18. प्रह्लाद जोशी, मंत्री, धारवाड़ 19. जुएल उरांव, मंत्री-ओडिशा सुंदरगढ़ 20. गिरिराज सिंह, मंत्री, बेगूसराय 21. अश्वनी वैष्णव, राजस्थान 22. ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया, मंत्री 23. भूपेंद्र यादव, मंत्री 24. गजेंद्र सिंह शेखावत, मंत्री 25. अन्नपूर्णा देवी, मंत्री 26. किरन रिजिजू, मंत्री 27. हरदीप सिंह पुरी, मंत्री 28. डॉ. मनसुख मांडविया, मंत्री 29. गंगापुरम किशन रेड्डी, मंत्री 30. चिराग पासवान, मंत्री 31. सीआर पाटिल, मंत्री राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)- 32. इंद्रजीत सिंह, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) 33. डॉ. जितेंद्र सिंह, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) 34. अर्जुन राम मेघवाल, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) 35. प्रताप राव गनपत राव जाधव, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) 36. जयंत चौधरी (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री- 37. जितिन प्रसाद, राज्यमंत्री 38. श्रीपद येशो नाइक, राज्यमंत्री 39. पंकज चौधरी, राज्यमंत्री 40. कृष्ण पाल, राज्यमंत्री 41. रामदास आठवले,राज्यमंत्री 42. रामनाथ ठाकुर, राज्यमंत्री 43. नित्यानंद राय, राज्यमंत्री 44. अनुप्रिया पटेल, राज्यमंत्री 45. वी सोमन्ना, राज्यमंत्री 46. पेम्मासानी चंद्रशेखर, Mos 47. प्रो. एसपी सिंह बघेल, Mos 48. शोभा करंदलाजे, राज्यमंत्री 49. कीर्ति वर्धन सिंह, राज्यमंत्री 50. बीएल वर्मा, राज्यमंत्री 51. शांतनु ठाकुर, राज्यमंत्री 52. सुरेश गोपी, राज्यमंत्री 53. डॉ.एल मुरुगन, राज्यमंत्री 54. अजय टम्टा, राज्यमंत्री 55. बंडी संजय कुमार, राज्यमंत्री 56. कमलेश पासवान, राज्यमंत्री 57. भागीरथ चौधरी, राज्यमंत्री 58. सतीश चंद्र दुबे, राज्यमंत्री 59. संजय सेठ, राज्यमंत्री 60. रवनीत सिंह बिट्टू, राज्यमंत्री 61. रक्षा खड़से, राज्यमंत्री 62. दुर्गादास उइके, राज्यमंत्री 63. सुकांता मजूमदार, राज्यमंत्री 64. श्रीमती सावित्री ठाकुर, राज्यमंत्री-धार एमपी 65. तोखन साहू, राज्यमंत्री, बिलासपुर, छतीसगढ़ 66. राजभूषण चौधरी, राज्यमंत्री- मुजफ्फरपुर, बिहार 67. भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा, राज्यमंत्री- आंध्रप्रदेश 68. हर्ष मल्होत्रा, राज्यमंत्री-दिल्ली 69. नीमू बेन बम्भाणीया, राज्यमंत्री-भावनगर गुजरात 70. मुरलीधर मोहोल, राज्यमंत्री- पुणे महाराष्ट्र 71. जॉर्ज कुरियन, राज्यमंत्री- केरल 72. पबित्र मार्गरेटा, राज्यम-असम, अभिनेता, राज्यसभा सांसद

Top Post Ad

Below Post Ad