लेटेस्ट न्यूज़ के लिए यहाँ सर्च करे !

ADS

ताजा अपडेट

4/sgrid/recent

ईरान सरकार का भारत के लिए बड़ा ऐलान, भारतीयों को बिना वीजा मिलेगी एंट्री, जाने क्या है शर्तों...

ईरान जाने की इच्छा रखने वाले भारतीयों के लिए एक बड़ी खुश-खबरी आई है। ईरान ने भारतीय नागरिकों के लिए वीजा की जरूरतों को खत्म कर दिया है। ईरान की सरकार ने 4 फरवरी 2024 से भारत के नागरिकों के लिए वीजा को खत्म करने की मंजूरी दी है। इससे ईरान में भारतीय टूरिज्म के बढ़ने की संभावना है, हालांकि इसमें भी कुछ शर्तें शामिल हैं। सामान्य पासपोर्ट रखने वाले व्यक्तियों को अब बिना वीजा के ईरान में प्रवेश की इजाजत दी जाएगी, ईरानी दूतावास द्वारा सूचीबद्ध शर्तों के अनुसार, बिना वीजा के ईरान में प्रवेश करने वाला एक भारतीय पर्यटक 15 दिनों तक देश में रह सकता है।
जानें नए नियम और शर्ते @ ईरान में बिना वीजा के एक बार जाने पर दूसरी बार छह महीने बाद जाया जा सकता है। @ इसके अलावा नए नियम के तहत 15 दिन बिना वीजा के ईरान में रहा जा सकता है। इस 15 दिन की अवधि को नहीं बढ़ाया जा सकता है। @ वीजा सिर्फ उन्हीं लोगों को मिलेगा, जो ईरान में पर्यटन के उद्देश्य से जा रहे हैं। @ अगर कोई भारतीय नागरिक लंबे समय के लिए ईरान में रहने की योजना बनाता है, या छह महीने में कई बार आना-जाना चाहता है तो उसे अलग से संबंधित वीजा लेना होगा। @ ईरान का वीजा भारत में मौजूद उसके दूतावास से प्राप्त किया जा सकता है।

Top Post Ad

Below Post Ad