लेटेस्ट न्यूज़ के लिए यहाँ सर्च करे !

ADS

ताजा अपडेट

4/sgrid/recent

9वीं बार से विधायक,आठवीं बार यूपी का बजट पेश कर सुरेश खन्ना ने बनाया रिकॉर्ड?

उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने लगातार आठवीं बार बजट पेश किया है। 2024-25 का बजट अब तक सबसे बड़ा बजट रहा है। उत्तर प्रदेश के विकास के लिए 7,36,437.71 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। प्रदेश सरकार के बजट में महिला, युवा, किसान और रोजगार सृजन पर सर्वाधिक जोर दिया गया है। बजट पेश करने के अलावा सुरेश खन्ना विधायक बनने का भी रिकॉर्ड बनाया है। भाजपा से लगातार 9 बार से विधायक हैं। शाहजहांपुर नगर सीट से पिछले 35 सालों से विधायक हैं।
आपको बता दे की भाजपा की राजनीति में सक्रिय खन्ना पंजाबी खत्री मूल के नेता हैं। सुरेश खन्ना का जन्म शाहजहांपुर में रामनारायण खन्ना के घर 1954 में हुआ था, जीएफ कॉलेज शाहजहांपुर से स्नातक किया। इसके बाद 1977 में लखनऊ विश्वविद्यालय से एलएलबी की। छात्र जीवन से ही सुरेश खन्ना राजनीति में सक्रिय हो गए थे, फिर 1980 में लोकदल पार्टी से सुरेश खन्ना ने चुनाव लड़ा, लेकिन हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद 1989 में भाजपा के टिकट पर शाहजहांपुर नगर से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। फिर कभी सुरेश खन्ना ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 2004 से 2007 तक सुरेश खन्ना भाजपा विधानमंडल दल के सचेतक पद पर भी रहे। 2017 में सुरेश खन्ना को वित्त मंत्री बनाया गया। 2022 विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड 9वीं बार जीत दर्ज की। सुरेश खन्ना ने शादी नहीं की है और भाई के परिवार के साथ रहते हैं।

Top Post Ad

Below Post Ad