लेटेस्ट न्यूज़ के लिए यहाँ सर्च करे !

ADS

ताजा अपडेट

4/sgrid/recent

जाने आज का राशिफल-07/02/2024, कैसा रहेगा आज का दिन, जाने सब कुछ ....

7 फरवरी को माघ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और बुधवार का दिन है। द्वादशी तिथि बुधवार दोपहर 2 बजकर 3 मिनट तक रहेगी। 7 फरवरी को तिल द्वादशी का व्रत किया जाएगा। बुधवार देर रात 2 बजकर 52 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही 7 फरवरी को पूरा दिन, पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 37 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज प्रदोष व्रत भी किया जाएगा। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सुधांशु तिवारी जी से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 07 फरवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।,दिशाशूल: उत्तर दिशा - आज के दिन गुड़ का सेवन कर यात्रा करें।
@ मेष राशि (Today's Aries Horoscope) आज के दिन संपत्ति से लाभ प्राप्त होगा। उन्नत के मार्ग खुलेंगे। उत्साह व प्रसन्नता बनी रहेगी। घर परिवार पर खर्च होगा। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। दिन को शुभ बनाने के लिए शिव आराधना करें। लकी अंक: 4, शुभ रंग: नीला @ वृषभ राशि (Today's Taurus Horoscope) आज के दिन प्रसन्नता बनी रहेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। लाभ में बढ़ोतरी होगी। प्रेम प्रसंग के मामले आपके पक्ष में रहेंगे। पार्टनर के साथ दिन अच्छा बीतेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें। लकी अंक: 10, शुभ रंग: काला @ मिथुन राशि (Today's Gemini Horoscope) आज के दिन किसी की बातों पर विश्वास न करें। बुद्धि से काम लें। स्वास्थ्य खराब रह सकता है। कारोबार में लाभ प्राप्त होगा। आज के दिन किसी नए कार्य की सुरुआत कर सकते हैं। दिन को शुभ बनाने के लिए गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं। शुभ अंक: 56, शुभ रंग: नीला @ कर्क राशि (Today's Cancer Horoscope) आज के दिन किसी व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। घर परिवार के लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। जल्दबाजी न करें। भाग्य ठीक रहेगा। परिवार के साथ दिन अच्छा बीतेगा। दिन को शुभ बनाने के लिए गौ सेवा करें। लकी अंक: 20, शुभ रंग: हरा @ सिंह राशि (Today's Leo Horoscope) आज के दिन पार्टनर को प्रपोज कर सकते हैं। नौकरी में परेशानी हो सकती है। उच्च अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। मन में प्रसन्नता रहेगी। आय से अधिक खर्च होगा। दिन को शुभ बनाने के लिए लक्ष्मी की पूजा करें। लकी अंक: 40, शुभ रंग: आसमानी @ कन्या राशि (Today's Virgo Horoscope) आज के दिन दिन की शुरुआत शुभ समाचार के साथ होगी। पार्टनर के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। लव लाइफ के मामले में सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा। लेकिन धन खर्च करने से बचें। दिन को शुभ बनाने के लिए गौ सेवा करें । लकी अंक: 45, शुभ रंग: पर्पल @ तुला राशि (Today's Libra Horoscope) आज के दिन की शुरुआत शुभ होगी। मन विचलित रह सकता है। परिवारजनों का ध्यान रखें। लब लाइफ में लोचा हो सकता है। पार्टनर के साथ सावधानी बरतें नहीं तो वाद विवाद हो सकता है। दिन को शुभ बनाने के लिए पक्षियों को दाना डालें। लकी अंक: 30, शुभ रंग: काला @ वृश्चिक राशि (Today's Scorpio Horoscope) आज के दिन की शुरुआत से ही टेंशन रहेगी। सामाजिक कार्य में बढ़कर हिस्सा लेंगे। धन प्राप्ति के योग हैं। लव लाइफ सामान्य रहेगी। आज के दिन आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें। लकी अंक: 50, शुभ रंग: आसमानी @ धनु राशि ( Today's Sagittarius Horoscope) आज के दिन की शुरुआत आलस भरी होगी। कार्यों को न टालें, गुस्सा दिखेगा। बड़े बुजुर्गों का ध्यान रखें। स्वास्थ्य लाभ मिलेगा लेकिन स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की आवश्यक्ता है। दिन को शुभ बनाने के लिए दुर्गा चालीसा का पाठ करें। लकी अंक: 40, शुभ रंग: पीला @ मकर राशि (Today's Capricorn Horoscope) आज के दिन की शुरुआत से ही आपके काम बनने लगेंगे। सेहत का ध्यान रखें। पड़ोसी परेशान कर सकते हैं। लव लाइफ में प्रॉब्लम आ सकती है। आज के दिन आपको सावधान रहने की आवश्यक्ता है। दिन को शुभ बनाने के लिए दुर्गा माता की पूजा करें। लकी अंक: 11, शुभ रंग: लाल @ कुम्भ राशि (Today's Aquarius Horoscope) आज के दिन की शुरुआत से ही अनावस्यक खर्च शुरू हो जाएंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। लव लाइफ में झगड़ा हो सकता है। इसलिए लव लाइफ के मामलों में सतर्कता बरतें। दिन को शुभ बनाने के लिए गणेश भगवान की पूजा करें। लकी अंक: 4, शुभ रंग: सफेद @ मीन राशि (Today's Pisces Horoscope) आज के दिन आज का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर परिवार से खुशी मिल सकती है। धन प्राप्त के योग हैं। निवेश के लिहाज से दिन अच्छा है। आज के दिन को शुभ बनाने के लिए माता लक्ष्मी की पूजा करें। लकी अंक: 11, शुभ रंग: नीला

Top Post Ad

Below Post Ad