कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री कहते हैं कि हम मामा हैं। रिश्ता निभाने से बनता है, वरना कंस भी मामा है। मुझे मतलब नहीं कोई अपने आपको फकीर बोले, मामा बोले। देश की संपत्ति गिने-चुने लोगों को सौंप दी। मेरे लिए तो आप भ्रष्ट हो। हमें पांच साल दे दो, भारी बहुमत से जिताओ, ताकि कोई हमारी सरकार को फिर से चोरी न कर पाए, ताकि आपको फकीरों से छुटकारा हो, मामा जी से छुटकारा हो और जो आपकी सेवा करता हो, वैसा नेता आपको मिले। कांग्रेस ने हमेशा आपकी हिफाजत की है।
प्रियंका गांधी वाड्रा |
18 साल से मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार है। इसीलिए इनके मन में ये बात बैठ गई है कि हम काम क्यों करें। धर्म के नाम पर वोट मांग लेंगे। आप लोग सोचते हैं धार्मिक इंसान हैं, इसी को वोट देंगे।
ये चंद्रयान की बात करते हैं, ये चंद्रयान हो ही नहीं पाता, अगर नेहरू जी ने इसकी नींव नहीं रखी होती। 30 साल पहले मेरे पिताजी ने जो नीतियां बनाईं, वो अब सफल हो रही हैं। पिताजी नहीं हैं, लेकिन उनकी सफलता देख मुझे खुशी होती है।
Ajpnewws.com |
ये लोग अडानी-अंबानी के हजारों करोड़ के कर्ज माफ करने के लिए नहीं कहते हैं। लेकिन, किसानों से कर्ज चुकता करने के लिए कहते हैं। किसान जब आंदोलन कर रहे थे, तब इनके एक मंत्री ने किसानों को कुचल दिया। बाद में वही मंत्री इनके साथ मंच पर बैठा रहा। ये किसानों से मिलने तक नहीं गए।राजस्थान, छत्तीसगढ़ में हम किसानों के कर्ज माफ कर रहे हैं और यहां भी सरकार बनते ही हम किसानों के कर्ज माफ करेंगे। आज कर्मचारी BJP सरकार से पुरानी पेंशन मांग रहे हैं, लेकिन सरकार कहती है कि हमारे पास पैसे नहीं हैं। जबकि, जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकारें हैं, वहां पुरानी पेंशन लागू है।
राजस्थान, छत्तीसगढ़ में हम किसानों के कर्ज माफ कर रहे हैं और यहां भी सरकार बनते ही हम किसानों के कर्ज माफ करेंगे। आज कर्मचारी BJP सरकार से पुरानी पेंशन मांग रहे हैं, लेकिन सरकार कहती है कि हमारे पास पैसे नहीं हैं। जबकि, जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकारें हैं, वहां पुरानी पेंशन लागू है।