लेटेस्ट न्यूज़ के लिए यहाँ सर्च करे !

ADS

ताजा अपडेट

4/sgrid/recent

सेवा क्षेत्र की गतिविधियां सात महीने के निचले स्तर पर होने से उत्पादन और मांग में आयी गिरावट

एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस में अर्थशास्त्र की एसोसिएट निदेशक पॉलियाना डी लीमा का कहना है " की कई कंपनियां नए अनुबंध हासिल करने में कामयाब रहीं। " हालांकि, कुछ कंपनियों ने अपनी सेवाओं और प्रतिस्पर्धी स्थितियों की धीमी मांग को लेकर परेशानी जताई

                                

भारत के सेवा क्षेत्र की गतिविधियां अक्टूबर, 2023 में सात महीने के निचले स्तर पर आ गईं। प्रतिस्पर्धी स्थितियों व मूल्य दबावों के बीच उत्पादन और मांग में धीरे-धीरे गिरावट आई है। शुक्रवार को जारी हुआ मौसमी रूप से समायोजित एस एंड पी ग्लोबल भारत सेवा पीएमआई कारोबारी गतिविधि सूचकांक अक्टूबर में 58.4 पर आ गया। यह सितंबर में 13 साल के उच्चतम स्तर पर 61 पर पहुंचा था।



कुछ कंपनियों को एशिया, यूरोप व अमेरिका से भी  मिले ऑर्डर

लीमा ने कहा, " अक्टूबर के आंकड़ों में सितंबर, 2014 के दौरान श्रृंखला शुरू होने के बाद से भारतीय सेवा कंपनियों को मिले अंतरराष्ट्रीय अनुबंधों में दूसरी सबसे तेज वृद्धि दिखी है।" कंपनियों ने एशिया, यूरोप व अमेरिका के ग्राहकों से लाभान्वित होने का उल्लेख किया वहीँ , भोजन, ईंधन और कर्मचारियों की उच्च लागत से कंपनियों के खर्चों में तेजी आई।

Top Post Ad

Below Post Ad