लेटेस्ट न्यूज़ के लिए यहाँ सर्च करे !

ADS

ताजा अपडेट

4/sgrid/recent

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के पांच लोगों की मौत: आउटडोर पब में डिनर के लिए गए थे दो परिवार

ऑस्ट्रेलिया में रविवार को हुए एक हादसे में भारतीय मूल के दो परिवारों के पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें दो बच्चे शामिल हैं। भारतीय मीडिया में यह खबर बुधवार को सामने आई। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक- घटना तब हुई जब भारतीय मूल के दो परिवार विक्टोरिया के एक आउटडोर पब में डिनर के लिए पहुंचे।

इसी दौरान एक एसयूवी कार का बैलेंस बिगड़ा और उसने डिनर कर रहे लोगों को टक्कर मार दी। कार 66 साल का एक शख्स चला रहा था। उससे पुलिस ने पूछताछ की है। हालांकि, उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है।

विवेक भाटिया अपने परिवार सहित

मारे गए लोगों में दो बच्चे:

घटना में विवेक भाटिया (38), उनका बेटा विहान (11), प्रतिभा शर्मा (44), प्रतिभा की बेटी अन्वी (9) और उनके पार्टनर जतिन चुघ (30) शामिल हैं। ये सभी लोग रॉयल डेलेसफोर्ड होटल के लॉन में डिनर के लिए पहुंचे थे।

प्रतिभा और उनका परिवार भाटिया और उनके बेटे के साथ छुट्टियां मनाने यहां आए थे। प्रतिभा की मौके पर ही मौत हो गई। विवेक की पत्नी रुचि और दूसरा बेटा अबीर हॉस्पिटल में एडमिट हैं। उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। अबीर की हालत शुरुआत में बेहद गंभीर बताई गई थी। अब वो स्थिर है।

घटना में कुछ और लोग घायल हुए हैं। इन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रतिभा ने इस हादसे से थोड़ी देर पहले ही मां उर्मिला से काफी लंबी बातचीत की थी। उनके पिता विकास ने कहा- वो बहुत खुश थी। उसने लंबे संघर्ष के बाद यह कामयाबी हासिल की थी। उसने एक बार पार्लियामेंट इलेक्शन भी लड़ा था। इसके अलावा वो रजिस्टर्ड माइग्रेशन एजेंट और वकील थीं। 

Top Post Ad

Below Post Ad