बता दें, भारत के दुश्मनों का खात्मा होने का सिलसिला जारी है, तीन महीनों में तीन दुश्मन मारे जा चुके हैं। लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के पूर्व नेता अकरम खान की गुरुवार को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि अकरम खान उर्फ अकरम गाज़ी की पाकिस्तान के बाजौर में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। अकरम लश्कर-ए-तैयबा का एक जाना-माना नाम हैम , वह लंबे समय से चरमपंथी गतिविधियों में शामिल था। साथ ही उसने लश्कर भर्ती सेल का नेतृत्व किया था। वह चरमपंथी हितों के प्रति सहानुभूति रखने वाले व्यक्तियों की पहचान करता था और उन्हें भर्ती करने में एक जिम्मेदार भूमिका निभाता था।
Akram Gaazi (atankwaadi) |